Saturday, 2 November 2024

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को व्यापक रूप से फैलाना और समाज में राम नाम के प्रति आस्था को जागृत करना

सरताज आलम 

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।

      नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के साथ अन्य लोग।

नगर पंचायत बढ़नी में पूर्व चेयरमैन रामनरेश उपाध्याय के आवास पर शनिवार को नेपाल से आये धर्म यात्रा के जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को व्यापक रूप से फैलाना और समाज में राम नाम के प्रति आस्था को जागृत करना है। कार्यक्रम का आयोजन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में हुआ। माता प्रसाद पाण्डेय ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस यात्रा में हर सम्भव मदद करेंगे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे प्रोत्साहित करने की सिफारिश करेंगे। धर्म यात्रा के प्रमुख आयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर एक करोड़ आठ लाख बार श्री सीताराम का नाम लिखा जायेगा, जिससे विश्व की सबसे बड़ी राम नाम की पुस्तक का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य सनातन धर्म के महत्व और उसकी गहराई को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। नेपाल के कामेश्वर नाथ मन्दिर से आरम्भ होकर यह यात्रा पहले अयोध्या धाम पहुंचेगी, इसके बाद बागेश्वर धाम, खजुराहो, मेहर विंध्याचल, प्रयागराज और वाराणसी जैसे पवित्र स्थलों का भ्रमण करते हुए नेपाल में समाप्त होगी। इस अवसर पर नेपाल के पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र, राज्य सभा सदस्य दृग नारायण पाण्डेय, राधारमण त्रिपाठी, रविदत्त मिश्र, अनुपम शुक्ल, अरुण पाण्डेय, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, प्रेमचन्द मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

No comments:

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होगा होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्...