सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
दीपावली के रात चोरों ने किया हाथ साफ।चोरों ने मनाया दीपावली रात में हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गयें। वहीं दीपावली के रात पीड़ित ने अपना माथा पीटा और चोरों का बल्ले बल्ले हुआ। आपको बता दें कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टीचर्स कालोनी में चोरी हुई है। वहीं चोरों ने दीपावली की रात टीवी के साथ लाखों का जेवर पर भी हाथ साफ किया। बीती रात चोरों ने दीवार कूदकर घर में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी किया। चौराहे तक पहुंच गई चोरी की सनसनी खबर लेकिन अभी तक पुलिस नहीं पहुंची। पूरी घटना बीती रात की बतायीं जा रही है। आपको बता दें कि दीपावली बीते तीन बाद की शोहरतगढ़ पुलिस ने उक्त चोरों का सुराग तक पता नहीं कर पायीं है, जिससे कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त है।
No comments:
Post a Comment