Wednesday, 25 December 2024

सेन्ट थामस स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्सोल्लाष से मनाया गया क्रिसमस-डे

सरताज आलम

शोहरतगढ/सिद्वार्थनगर।
      क्रिसमस सांग पर डांस करते नन्हे-मुन्ने बच्चे। 

नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के टीचर्स कालोनी गड़ाकुल स्थित सेन्ट थामस स्कूल में बुधवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर ग्रीश पनिक्कर ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही जीसस क्राइस्ट को नमन कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया गया। डायरेक्टर ने सभी अभिभावकों और बच्चों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि क्रिसमस-डे प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। सन्त निकोलस को सांताक्लाज के नाम से जाना जाता है। सन्त निकोलस चाहते थे कि कोई भी व्यक्ति उदास ना हो, इस वजह से हर क्रिसमस की रात को बच्चों को गिफ्ट में चाकलेट बांटते थे। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों में अन्वी चौधरी, प्रीत गुप्ता, आग्नेया एस0 गिरीष, दिशी मिश्र, सैयद जिया हसनैन, तृषा सिंह, माहीरा शम्स, अनन्या कुमारी, कुमारी अनुष्का, असफिया,रागिनी, अस्मिता जायसवाल, हुडा फातिमा, पीहू बिस्वास, सोनिका पाण्डेय आदि ने क्रिसमस-डे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। 
सांता क्लॉज़ का रूप धारण कर पैरेंट्स के बीच बच्चे।

बच्चों ने सांता क्लॉज़ का रूप धारण कर माहौल को मनोरंजक बनाया। विद्यालय के तरफ से बच्चों के बीच केक व मिस्ठान वितरण किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ0 सिनि पी0 करुणाकरन सहित टीचर्स में दिव्यांशिका, सहाना प्रवीण, सरोज त्रिपाठी, अपर्णा मिश्रा, संगीता तिवारी, चांदनी वर्मा, सिम्मी खान, प्रियंका चौधरी, सचिन कान्दू, सूरज, राजेश राव, रियाज अहमद, राजेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र, देवेश पाण्डेय व स्कूल के स्टाफ आदि मौजूद रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...