Friday, 24 January 2025

कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया

* वे स्वाभिमानी एवं मेहनतकश नाई समाज में पैदा हुए उनका छात्र जीवन संघर्षों से भरा रहा - प्रदीप पत्थरकट्ट 

* कर्पूरी ठाकुर की स्वच्छ छवि हमेशा लोगों के दिलों में आज भी जिन्दा है - डॉ0 अमित शर्मा

सरताज आलम 

सिद्धार्थनगर।

कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस पर सपाईयों ने माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का 101वां जन्म दिवस पर सपा कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अ0ज0 प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष अ0भा0 पथरकट महासभा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बढ़नी प्रदीप पत्थरकट्ट ने कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदीप पत्थरकट्ट ने कहा कि बिहार के समस्तीपुर जिले की मिट्टी में पैदा हुए इस लाल का जीवन बेहद संघर्षों से भरा रहा। वे स्वाभिमानी एवं मेहनतकश नाई समाज में पैदा हुए उनका छात्र जीवन संघर्षों से भरा रहा। वे स्वतन्त्रता सेनानी एवं अध्यापक के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले कर्पूरी ठाकुर बिहार के उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहें। उन्होंने दलित, पिछड़े, शोषित व वंचित समाज की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले इस नेता की लोकप्रियता व गरीबों की आवाज बनने के कारण उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा ऐसी मां के सपूत को आज हम सब उनके जन्मदिन पर याद कर रहे हैं हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियां को समझना होगा। ऐसे युग पुरुष सैकड़ो वर्षों में जन्म लेते हैं। हम सभी उनके जन्मदिन पर उन्हें हृदय तल से शत-शत नमन करते हैं। प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ0 अमित शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा पिछड़ों के लिए लड़ते रहे, हमेशा वंचित शोषित की आवाज उठाते रहें। कर्पूरी ठाकुर की स्वच्छ छवि हमेशा लोगों के दिलों में आज भी जिन्दा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, सर्वदेव यादव, रामू यादव, हरिनारायण यादव, आशीष शर्मा, गिरधारी रानीगंज, श्रीमती बिन्दु पासवान सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...