सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर।
भाजपा पार्टी जीतने के बाद मिठाई खिलाते हुए कार्यकर्ता।उत्तर प्रदेश के उप चुनाव मिल्कीपुर विधानसभा एवं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के प्रचंड जीत के खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा शनिवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के रेहरवा चौराहा पर विजय उत्सव मनाया गया। शोहरतगढ़ क्षेत्र के रेहरवा चौराहा पर पकड़ी मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चतुर्भुजी पाण्डेय, संजय पाण्डेय, भाजपा नेता संजय दूबे, निसार, राहुल मद्धेशिया और सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया साथ ही भाजपा के प्रचण्ड जीत की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्याशियों के कुशल चयन ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को होली के पूर्व ही होली मनाने का अवसर दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में विकास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment