Thursday, 6 February 2025

बाबा साहब का सम्मान नही करती हैं भाजपा - उग्रसेन प्रताप सिंह

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

ग्राम सेखुईया में पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए उग्रसेन प्रताप सिंह।

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम सेखुईया सेक्टर में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव के अध्यक्षता में बुधवार को की गयी। पीडीए जन चौपाल में पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतन्त्र एवं बाबा साहब के दिये संविधान का सम्मान नही करती हैं।आने वाले 2027 में पीडीए समाज संविधान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र यादव, टिकोरी यादव, मुस्तफा प्रधान, राजकुमार, रामू यादव, गुड्डू सिंह, करीमुल्लाह, श्यामलाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।

No comments:

उमेश प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।           हैदराबाद के दर्शनार्थियों को विदा करते हुए           समाजसेवी उमेश प्रताप सिंह व अन्य लोग। हैदरा...