* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्री अजय कसौधन रहेंगे उपस्थित।
सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के कस्बा शोहरतगढ़़ स्थित स्व0 कृष्ण मुरारी मैरिज हाल (शिवबाबा मन्दिर के बगल) में कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त होली मिलन समारोह कार्यक्रम 19 मार्च 2025 दिन बुधवार सायं 5 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा, जिसके बतौर मुख्य अतिथि नि०जिलाध्यक्ष भाजपा, बस्ती एवं वैश्य कसौधन सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष (उ0प्र0) पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कसौधन महासभा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बस्ती कंचन कसौधन, कसौधन सेवा समिति जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन व महामंत्री कसौधन सेवा समिति एवं जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन अजय कसौधन रहेंगे। आपको बता दें कि कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में चटपटी चाट संग द्वितीय सत्र का रंगारंग आगाज बुधवार सायं 5 बजे दीप प्रज्जवल एवं कश्यप जी की आरती, अतिथियों को मंचासीन करना, वरिष्ठ एवं बुजुर्गो को सम्मानित करना, अतिथियों का सम्बोधन,मनमोहक झांकी संग फूलो की होली एवं बच्चों द्वारा नित्य नाटिका प्रदर्शन किया जायेगा।
वहीं होली मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रीतिभोज कार्यक्रम के समापन तक चलेगा। अतः आप सभी कसौधन सेवा समिति सदस्यों, इष्टमित्र प्रेम व उल्लास के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में आप सभी सहपरिवार सादर आमन्त्रित है। व्यवस्थापकों में अध्यक्ष दुर्गेश कसौधन, महामंत्री रवि कसौधन, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर कसौधन, उपाध्यक्ष शुभम कसौधन, उपाध्यक्ष देवेश कसौधन, उपाध्यक्ष प्रिन्स कसौधन, उपाध्यक्ष रोहन कसौधन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन कसौधन, संगठन मंत्री अनुराग कसौधन सहित कसौधन सेवा समिति एवं समस्त कसौधन परिवार शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर हैं।
No comments:
Post a Comment