Thursday, 20 March 2025

धूमधाम से कसौधन सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

* बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्री अजय कसौधन रहे उपस्थित।

सरताज आलम 

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। 

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए कसौधन सेवा समिति के पदाधिकारी।

कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़़ की ओर से स्व0 कृष्ण मुरारी मैरिज हाल (शिवबाबा मन्दिर के बगल) मे होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसौधन सेवा समिति के जिला महामंत्री अजय कसौधन व संचालन तहसील अध्यक्ष दुर्गेश कसौधन ने किया। 

कसौधन सेवा समिति की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन को सम्मानित करते हुए।
सर्वप्रथम कसौधन सेवा समिति के आयोजकों ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्जवल एवं कश्यप जी की आरतीकी गई। कसौधन सेवा समिति के बतौर मुख्य अतिथि कसौधन सेवा समिति के नि०वर्तमान जिलाध्यक्ष बस्ती पवन कसौधन, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन कसौधन, जिलाध्यक्ष भीमचन्द कसौधन, महामंत्री अजय कसौधन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। 

    कार्यक्रम में मनमोहक कार्यक्रम में नृत्य करती बच्चियां।

कसौधन सेवा समिति ने अतिथियों को मंचासीन कर वरिष्ठ एवं बुजुर्गो को सम्मानित किया गया। कसौधन सेवा समिति शोहरतगढ़ के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में चटपटी चाट संग द्वितीय सत्र का रंगारंग आगाज कर वहां उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। वहीं देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। मनमोहक झांकी संग फूलो की होली एवं बच्चों द्वारा नित्य नाटिका प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। 
होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित महिलाए व बच्चे।

इस दौरान संजय कसौधन, कन्हैया लाल कसौधन, अर्जुन कसौधन, सुनील गुप्ता, रवि कसौधन, प्रेम शंकर कसौधन, शुभम कसौधन, देवेश कसौधन, प्रिन्स कसौधन, रोहन कसौधन, अमन कसौधन, अनुराग कसौधन सहित कसौधन सेवा समिति एवं समस्त कसौधन परिवार शोहरतगढ़ मौजूद रहें।
      होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासी।


No comments:

बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है शिक्षक - उमा अग्रवाल

* कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने उपस्थित लोगों का दिल जीता। सरताज आलम  शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मनमोहक कार्यक्रम में बच्चों ने उपस्थित लो...