Friday, 21 March 2025

बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है शिक्षक - उमा अग्रवाल

* कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने उपस्थित लोगों का दिल जीता।

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

मनमोहक कार्यक्रम में बच्चों ने उपस्थित लोगों का दिल जीता।

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नकथर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल व सेवानिवृत प्रधानाचार्य गोविन्द प्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

शिक्षक लालजी यादव व सेवानिवृत प्रधानाचार्य गोविन्द प्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर किया माल्यार्पण।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पढ़ा लिखा बबुआ कलमिये में जान बा, बेटी हिन्दुस्तान की, एक बार सलामी दे ,बड़ा नीक लागे आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर वाहवाही बटोरी। नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के जरिए शिक्षक एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करता है। बच्चों के अंदर असीम छिपी प्रतिभाएं होती हैं। उन्हें निखारने की जिम्मेदारी शिक्षक के ऊपर होती है। शिक्षकों को चाहिए कि वह नियमित विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 

 प्राथमिक विद्यालय नकथर में शिक्षक, स्टाफ सहित बच्चे।

कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी पाल भारती ने किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पप्पू यादव, थानाध्यक्ष बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, सी0पी0 सिंह, मुश्तन शेरुल्लाह, लालजी यादव, सुग्रीव यादव, सुजीत कुमार यादव, कमलाकान्त यादव, सुरेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, केशवरम यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, मोहम्मद आरिफ, पंकज कुमार, रश्मि शर्मा, प्रतिभा, बिन्दु, कविता, लक्ष्मीबाई सिंह, मनोज कुमार, अमित प्रताप सिंह, विजय बहादुर, मनीराम आदि लोग मौजूद रहें।

प्राथमिक विद्यालय नकथर में शिक्षकों सहित अतिथि गण।



No comments:

बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता है शिक्षक - उमा अग्रवाल

* कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने उपस्थित लोगों का दिल जीता। सरताज आलम  शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मनमोहक कार्यक्रम में बच्चों ने उपस्थित लो...